5
(1)

नवगछिया में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के स्वागत कार्यक्रम पर जदयू प्रदेश सचिव प्रशांत भवेश कन्हैया ने कहा कि नवगछिया में लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ता तीन से चार घंटे से राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के स्वागत में खड़े थे लेकिन चिराग पासवान ने कार्यकर्ताओं कोई भाव नहीं दिया। लोजपा की महिला कार्यकर्ता आरती की थाली सजाकर तीन घंटे से चिराग पासवान का आरती उतारकर भव्य स्वागत करने को आतुर थीं लेकिन चिराग पासवान ने अपने अहंकार का परिचय देकर महिला कार्यकर्ताओं से मिलना मुनासिब नहीं समझा। वह चलते बने। क्या ऐसे लोग बिहार में राजनीति करेंगे। ऐसे लोग परिवारवाद के नाम पर आगे नहीं बढ़ सकते। जिस कार्यकर्ता ने अपने खून पसीने से सींच कर लोजपा जैसी पार्टी को अपना समय तन मन धन से दिया जब उसके लिए उनके नेता थोड़ा समय नहीं निकाल सकते तो आम जनता के लिए क्या निकालेंगे .? आने वाले समय में जनता इन्हें माकूल जवाब देगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: