5
(1)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर भागलपुर सांसद अजय मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में न्याय के साथ विकास की परिकल्पना को साकार कर एक नई कृतिमान स्थापित की है। वे एक कुशल संगठनकर्ता के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं। ललन सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने के व्यस्तता के कारण इस्तीफा देने के बाद जदयू पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वीकार किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बधाई के पात्र हैं। नवगछिया जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें उम्मीद है की श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमारी पार्टी जल्द ही राष्ट्रीय पार्टी बनेगी और बिहार और देश के हित में सर्वोत्तम निर्णय लिया जाएगा। मुख्य जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुमार मिलन सागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सफल नेतृत्व जिस तरह 2005 का बिहार अब विकसित बिहार हो गया उसी तरह अब देश में विकास और रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।


जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रशांत कुमार कन्हैया ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने से जदयू आने वाले चुनाव में बिहार के चाणक्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन करेगी और नये आयाम तय करेगी।
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर जिला उपाध्यक्ष शाहिद रजा, गुलशन मंडल, सुबोध साह, महिला जदयू जिलाध्यक्ष पायल कुमारी, युवा जदयू जिलाध्यक्ष आशीष मंडल, जिला महासचिव मनीष कुमार नागर, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज लाल, इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष चंद्रिका मंडल, रंगरा प्रखंड अध्यक्ष भोला मंडल, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष साकेत बिहारी, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष अनिल पटेल, प्रेमलाल दास, उमाकांत राय, संजय मंडल, छट्ठू राय, विजय राय सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: