5
(1)

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड स्थित बिहार कांग्रेस अल्पसंख्यक के प्रदेश उपाध्यक्ष अतहर सईद के आवास के समीप बुधवार को नए कार्यालय का उद्घाटन बिहार प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष अतहर सईद, पंसस प्रतिनिधि मो. जावेद, और डॉ. मुर्शिद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि राज्यसभा सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिन के मौके पर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं की तस्वीरों के साथ-साथ आम लोगों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पार्टी कार्यकर्ता एवं आम जनों के लिए यहां सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह कार्यालय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा।

नए कार्यालय में राज्यसभा सांसद व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर पंचायत समिति प्रतिनिधि सह कांग्रेस नेता मो. जावेद, युवा कांग्रेस बिहपुर विधानसभा पूर्व सचिव मो. फिरोज आलम, डॉ. मुर्शिद, विमल मंडल, अनवर सईद, शिक्षक मो. शरीफ, सुखो पंडित, मो. लालु, मो. हातिम, मो. मुस्ताक उर्फ हवा सिंह, मो. ताहिर, मो. जैद, मो. रिजवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: