5
(2)

नवगछिया – गोशाला रोड स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 60वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। जिलाउपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। वह 1947 के बाद आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने।

27 मई 1964 को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गयी थी। नेहरू को भारत के गुटनिरपेक्ष आंदोलन का अग्रदूत माना जाता है। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पं. नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मौके पर अजय कुमार सिंह, वाल्मिकी कुंवर, बबलू दास, रमेश मवाडिया, शीला देवी निषाद, मो. मोइजउद्दीन, अशोक सिंह निषाद, छोटे लाल तत्मा, विलास सिंह, पंकज कुमार आचार्य और सुनील चौधरी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: