

नवगछिया प्रखंड मध्य विद्यालय में महिला द्वारा कोरोना का वैक्सीन लेने के बाद उसकी तबियत खराब हो गई। पीड़ित महिला महदत्तपुर निवासी माधो सिंह की पत्नी ललिता देवी हैं। आशा कार्यकर्ता सुनिता देवी ने महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। महिला के सर में चक्कर था। चिकित्सक डा. देववर्त कुमार ने बताया कि महिला ब्लड प्रेशर की शिाकयत थी। बेहतर इलाज के लिए महिला को भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया।