0
(0)

कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामले को लेकर नवगछिया पुलिस जिला में सघनता से मास्क व वाहन जांच किया गया। इस संबंध में नवगछिया पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी थाना की पुलिस ने मास्क व वाहन जांच अभियान चलाया। जिसमें 231 लोग बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर गतिविधि करते हुए पाए गए।

इन लोगों से 1150 रूपया जुर्माना वसूल किया गया। इन लोगों को हिदायत दी गई कि बीना मास्क पहने घर से नहीं निकले। अन्यथा आप और आपका परिवार कोरोना से संक्रमित हो सकता हैं। इससे दूसरे के जान को भी खतरा हैं। वहीं वाहन जांच अभियान में छह वाहन चालक ट्रैफिक नियम का उल्घंन करते हुए पाए गए। इन लोगों से 35 सौ रूपया जुर्माना वसूल किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: