5
(1)

रिपोर्ट… निभाष मोदी,भागलपुरl

भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र में विवाह की नियत से फरार हो रहे दो प्रेमी जोड़े को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है, पुलिस की गिरफ्त में आए प्रेमी जोड़े में सबौर थाना क्षेत्र के खानकित्ता गांव निवासी वीरेंद्र कुमार के 22 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार हैं।

वहीं लड़की जीरोमाइल थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी मो अकरम की 20 वर्षीय पुत्री नन्ही खातून बताई जा रही है।वही मामले को लेकर दोनो प्रेमी जोड़ों का कहना है दोनों का प्रेम प्रसंग विगत 2 वर्षों से एक स्थानीय कंप्यूटर कोचिंग में शुरू हुआ, जिसके बाद दोनों ने एक दुसरे के साथ विवाह करने का निर्णय लिया।

शुभम की मानें तो दोनों अलग अलग समुदाय से तालुक्कात रखते है जिसको लेकर उनके माता पिता की इस विवाह को लेकर रजामंदी नहीं है। शुभम का यह भी कहना है की वे दोनों इससे पूर्व में भी घर से फरार हुए थे। और जमशेदपुर के किसी मंदिर में विवाह रचाया था। जिसके लड़की के परिजनों ने उसे जबरदस्ती अपने पति शुभम से दूर कर दिया शुभम की मानें तो उसकी पत्नी नन्हीं खातून तीन महीने की गर्भवती थी।

जिसका गर्वपात परिजनों ने करा दिया। शुभम की मानें तो नन्हीं खातून के परिजनों उसका विवाह किसी अन्य जगह तय कर दिया, जिसको लेकर वे दोनों गुरुवार को पुनः भागने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन नन्ही खातून के परिजनों ने प्रेमी जोड़ों स्थानीय पुलिस को सुपर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: