5
(1)

गोपालपुर थाना क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता ने डीआईजी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में पीड़िता ने डीआईजी से मिलकर बताई कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया बाजार निवासी मु. सोनु शादी का प्रलोभन देकर लगातार दो वर्षों तक यौन शोषण किया। अब शादी से भी मुकर रहा हैं। आरोपित ने पहली पर मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसको लेकर गांव में पंचायत हुई थी। जिसमें आरोपित को शादी करने बात कहकर मामला दबा दिया।

अब आरोपित शादी से इंकार कर रहा हैं। इस संबंध में पूर्व में भी गोपालपुर थाना की पुलिस, नवगछिया थाना की महिला थाना की पुलिस को आवेदन दिया गया था। किंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपित स्थानीय पुलिस को मिला लिया हैं। अब आरोपित कभी भी मेरी हत्या करवा सकता हैं। अब वह किसी दूसरी लडकी से शादी कर रहा हैं। इस संबंध में डीआईजी ने गोपालपुर थाना को मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: