4
(2)

भागलपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी सुजीत कुमार ने शनिवार की दोपहर को गोपालपुर थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने घूम -घूम कर थाना परिसर का निरीक्षण कर पुराने व जीर्ण -शीर्ण भवनों को हटाने व नये सिरे से परिसर को सुसज्जित करने का निर्देश दिया। डीआईजी ने विभिन्न फाइलों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि सिरिस्ता सहित अन्य कई तरह से अभिलेख का जांच किया जिसमें अभिलेख संधारित पाया गया।

उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव को पूरी तरह से निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने की मुकम्मल व्यवस्था की जायेगी।कलाई की फसल हर हाल में किसानों के घर पहुँचेगी।उन्होंने जनता दरबार में मौजूद अंचलाधिकारी राजकिशोर शर्मा से भूमि संबंधी विवाद की जानकारी ली और बताया कि भूमि विवाद का समाधान सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

थाना में संयुक्त रूप से आयोजित जनता दरबार में मामले का समाधान नहीं होने पर अनुमंडल स्तर पर समाधान किया जाता है। उन्होंने बताया कि नवगछिया में बेहतर पुलिसिंग कार्य किये जाने से अपराधियों के हौसले पस्त हैं। मौके पर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस कर्मियों की मौजूदगी देखी गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: