5
(1)

नवगछिया : दहेज के लिए महिला की हत्या के मामले में आरोपित हिंगन चौधरी उर्फ हिरण चौधरी ने नवगछिया न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। आरोपित भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना गांव का निवासी है। नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने जानकारी दी कि बेगूसराय जिला के बरियारपुर चरिया थाना मंझोल निवासी नीतीश कुमार ने भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी, जिसमें उन्होंने अपनी भांजी रूबी देवी की ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया था।

प्राथमिकी में रूबी देवी के पति विक्रम चौधरी सहित ससुराल वालों को नामजद आरोपित बनाया गया था। मामले में पुलिस ने पहले ही विक्रम चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। पुलिस के दबाव के कारण हिंगन चौधरी उर्फ हिरण चौधरी ने नवगछिया न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: