

नवगछिया: गोपालपुर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला सरिता देवी, कालूचक निवासी कोको सिंह की पत्नी है। नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने जानकारी दी कि 8 मई को कालिंदीनगर स्थित रितेश कुमार की पत्नी रोशनी कुमारी की दहेज के लिए मारपीट कर हत्या करने की प्राथमिकी गोपालपुर थाना में दर्ज की गई थी।

कांड के अनुसंधान में सरिता देवी का नाम सामने आया था। पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
