5
(1)

नवगछिया थाना के राजेंद्र कॉलोनी निवासी दीपक कुमार साह की पत्नी सुमन कुमारी ने नवगछिया महिला थाना में आवेदन देकर ससुराल वालों पर दहेज नहीं देने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाई हैं। पीड़िता का कहना हैं कि एक लाख रूपये नकद व मोटरसाइकिल मांग रहे हैं। दहेज नहीं देने पर शरीर पर किरासन तेल छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। पीड़ित के द्वारा दिए आवेदन के अनुसार 15 मार्च को मेरी शादी सैदपुर के दुर्गा मंदिर में दीपक साह के साथ हुई थी।

शादी के पश्चात पति के साथ दिल्ली चली गई थी। वहां से वापस आई तो ससुराल वलो दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। एक लाख रूपये व मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। दहेज नहीं देने बेटा की दूसरी शादी करने की बात कह रहे हैं। ससुराल वालों ने फर्जी केस करके मेरें मां बाप और भाई को जेल भेज देने की धमकी दिया। पति, सास शांति देवी, ससुर सरोज साह, देवर, ननद सभी मिलकर प्रताड़ित कर रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: