5
(1)

भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के कोलगामा गाँव में पति के द्वारा पत्नी को प्रताड़ित करते हुए दहेज की मांग करते हुए अपने पत्नी को तीन बच्चों के साथ घर से बाहर करने का मामला प्रकाश में आया है| वही इस मामले मे मुंगेर जिला के गुलालपुर वार्ड 6 की रहनेवाली कायनाथ अंजुम ने बताया कि दोनों की शादी मुस्लिम रितिरिवाज के साथ 2015 ई. में कोलगामा गाँव के वार्ड 6 के रहनेवाले हंसराज शेख से हुई थी|

जो तीन बच्चे हुए हैं| जिसमें सकिना उम्र 7 वर्ष, दुसरा सहजादी 3 वर्ष, तीसरा अली हसन 1 वर्ष का है | पीड़िता का कहना है कि हमारे पति दहेज की लालच में बार बार मारपीट कर घर से बाहर कर देते हैं| पुर्व में भी जब पति के साथ पुणे में रहते थे|वहाँ भी मारपीट कर रुम से बच्चे के साथ बाहर कर दिए थे| और हमारे माता पिता से हमारे पति के द्वारा पांच लाख रुपये, मोटरसाइकिल एंव सोने की चैन का मांग करते है|

नहीं देने पर बार बार घर से बाहर निकाल देते हैं| साथ ही देवर अफरोज के द्वारा भी गलत नियत से प्रताड़ित करने की बात कही है| इस मामले को लेकर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है| वही पुलिस पुरे मामले को लेकर छानबीन में जुट गई है| अब देखने वाली बात यह है कि एक महिला और 3 बच्चे को न्याय मिल पाता है या नहीं?

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: