


नवगछिया : भवानीपुर थाना पुलिस ने डकैती और रंगदारी के आरोप में बलाहा गांव के निवासी पुष्पा राज यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ डकैती, चोरी, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, मारपीट और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं।

नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय के न्यायालय से आरोपित के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुष्पा राज यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ जानलेवा हमला, गोली मारकर घायल करने, डकैती और चोरी जैसे आरोप हैं। गिरफ्तार आरोपित को पुलिस ने जेल भेज दिया है, और मामले की जांच जारी है।
