3
(2)

नवगछिया : “राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सितंबर 2022 में अपनी मां के श्राद्धकर्म के उपरांत मुरेठा बांधा था और प्रतिज्ञा लिया था कि जबतक नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटा नहीं देंगे तबतक मुरैठा नहीं खोलेंगे। लेकिन सम्राट चौधरी ने प्रतिज्ञा पूरी किये बिना मुरैठा खोलकर अपने पूर्वजों की जग हसाई करने का काम किया है।


राजद प्रवक्ता ने कहा कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अयोध्या नगरी के सरयू नदी में स्नान कर सरयू नदी को भी अपवित्र करने काम किया है। वहीं रामलला के मंदिर में मुरैठा समर्पित कर रामलला के मर्यादा का उल्लंघन कर रामलला का घोर अपमान करने का काम किया है। क्योंकि मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी रघुवंशी थे। मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी का वचन था। रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाय पर वचन न जाई।


राजद प्रवक्ता ने कहा कि सम्राट चौधरी को सार्वजनिक रूप से बताना चाहिए कि बिना हड्डी की मेरी जुबान है इसलिए इधर उधर फेंकते हुए राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए कुछ भी बोलते रहते हैं। कुछ भी प्रतिज्ञा ले लेते है। यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया कि भाजपा के डीएनए में ही अपने वचनों और संकल्पों से पलटना है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: