4.3
(6)

भागलपुर में एक महिला ने अपने देवर पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वह छत पर सो रही थी, जब उसका देवर दो अन्य लोगों के साथ आया और जबरदस्ती करने लगा। उन्होंने उसके पति की पिटाई कर दी। हल्ला करने पर आरोपी ने उसे छत से धक्का दे दिया, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। घायल अवस्था में जब वह घोंघा पुलिस से शिकायत करने गई, तो पुलिस ने कहा कि रेप का केस वहां दर्ज नहीं होता और उसे महिला थाने में जाने की सलाह दी।

पीड़ित महिला ने बताया कि रात 2 बजे उसका देवर आया था। बीच-बचाव करने पर उसके पति को लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। महिला का मुंह बंद कर रखा गया और उसके साथ भी हाथापाई की गई। इस मारपीट के दौरान उनकी 8 साल की बेटी भी घायल हो गई।

पीड़िता को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की है। कहलगांव एसडीपीओ से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनके प्राइवेट और सरकारी दोनों नंबर बंद मिले।
सिटी एसपी राज ने थाना अध्यक्ष अजीत कुमार को एफआईआर दर्ज करने के लिए निर्देशित किया है। एसपी ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.3 / 5. Vote count: 6

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: