5
(1)

राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ ने निकाली बाबा साहब के जयंती पर भव्य शोभायात्रा

नगर निगम में रखे बाबा साहब की आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के चलते घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

भागलपुर।जिले भर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती विभिन्न संगठनों व राजनीतिक दलों द्वारा धूमधाम से मनाई गई, आज के ही दिन 14 अप्रैल 1891 ई. में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ था, इस दिन को समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है क्योंकि जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को समानता और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है, लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके पद चिन्हों पर चलने की कसमें खाई।

वही इस अवसर पर राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ भागलपुर द्वारा नगर निगम प्रांगण से शहर भ्रमण के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों सफाई मजदूर शामिल थे, वही ढोल नगाड़े पर खूब झूमते नजर आए झांकी में मौजूद राष्ट्रीय सफाई कर्मी।

नगर निगम भागलपुर में कुछ दिन पहले बाबा साहब की आदम कद की प्रतिमा रखी गई थी, लेकिन इस प्रतिमा का विधिवत अनावरण अभी तक नहीं हो पाया था लेकिन राष्ट्रीय मजदूर संघ के कर्मियों ने आज नगर निगम में उस प्रतिमा पर जबरन माल्यार्पण किया और वहां से झांकी की शुरुआत की हालांकि माल्यार्पण करने के क्रम में नगर निगम के कर्मियों और राष्ट्रीय मजदूर संघ के लोगों के बीच झड़प भी हुई जिसको लेकर राष्ट्रीय मजदूर संघ के लोग कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग को भी जाम किए फिर बीच-बचाव में स्थानीय थाना पुलिस आकर वार्ता की और उस जाम को छुड़ाया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: