5
(1)

नवगछिया के इस्माइलपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर नारायणपुर चंडी स्थान के पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित दो दिवसीय बालक बालिका जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के मौके पर खेल के दूसरे दिन फ्री स्टाइल खेल खेला गया। इस खेल में सबसे अधिक 57 किलो के पहलवानों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार ने बताया कि खेल के दूसरे दिन 57 किलो से लेकर 125 किलो तक खेल खेला गया। बताया कि 61 किलो में कैमूर के मुलायम खिलवाड़ स्वर्ण पदक लिया तो वही पूर्णिया के अमर भारती ने सिल्वर खगड़िया के अमन कुमार ने कांस्य पदक जीता। 65 किलो में नवादा के नीतीश कुमार स्वर्ण पदक, भोजपुर के अभिषेक कुमार ने सिल्वर, बक्सर के सोनवीर यादव ने कांस्य पदक जीत हासिल किया।

70 किलो में पटना के सुधांशु कुमार न स्वर्ण पदक समस्तीपुर के मोहम्मद चांद ने सिल्वर भोजपुर के शशि सिंह ने कांस्य पदक ने हासिल किया। वहीं 74 किलो में वेस्ट चंपारण के धनंजय यादव ने गोल्ड खगड़िया के यश राज कुमार ने सिल्वर लखीसराय के छोटू कुमार ने कांस्य पदक जीता। 79 किलो में बेगूसराय के आशीष कुमार ने गोल्ड पूर्णिया के मोहम्मद अबू उतर ने सिल्वर कैमूर के अंकित सिंह ने कांस्य पदक जीते। 86 किलोग्राम में पटना के अनिकेत कुमार गोल्ड समस्तीपुर के चंदन कुमार सिलवर कैमूर के कांस्य पदक विशाल कुमार ने जीत हासिल किया। 92 किलो में पटना के अमन श्री ने गोल्ड, कैमूर के योगेंद्र कुमार ने सिलवर एवं मुजफ्फरपुर के आयुष ने कांस्य पदक जीता। वहीं 97 किलो में।

करण कुमार कटिहार ने गोल्ड मेडल जीता। 125 किलो में मुजफ्फरपुर के अंकुश कुमार ने सिल्वर, रोहतास के आदित सिंह ने गोल्ड मेडल जीत हासिल किया। इस्माइलपुर के युवा खेल संघ के अध्यक्ष जिला परिषद सदस्य विपिन मंडल ने बताया कि इस दो दिवसीय खेल के मौके पर लगभग 320 बालक बालिकाओं की टीम पूरे बिहार से यहां पर खेल में भाग लिया। जो मार्च के अंतिम सप्ताह में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: