5
(1)

नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच में शुक्रवार को वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के सचिव का चयन हो रहा था। चयन के लिए प्रखंड कार्यालय नारायणपुर से नोडल पदाधिकारी ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक कुमार राहुल और कार्यपालक सहायक गौरव कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया था। लेकिन चयन स्थल पर चयन होते समय दो पक्ष आपस में भिड़ गए।

जमकर लाठी डंडा चला। जिसके कारण चयन नहीं हो सका। वार्ड संख्या पांच में मारपीट हंगामा होने के बाद वार्ड संख्या छह का चयन स्थगित करना पड़ा। मारपीट की जानकारी भवानीपुर ओपी में लिखित रूप से नोडल पदाधिकारी के द्वारा दिया गया है। दोनों पक्ष से भी भवानीपुर ओपी में शिकायत दर्ज किया गया है। जख्मी ने उपचार भी करवा लिया है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: