


अनुमंडल अस्पताल से मायागंज भागलपुर रेफर
पुरानी रंजिश में विवाद होने की बात चर्चा में
एक गिरफ्तार
नवगछिया। थाना क्षेत्र के धोबिनिया में रविवार सुबह करीब 6 बजे पुरानी आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में भीषण मारपीट हुई। मारपीट के क्रम में फायरिंग भी की गई। ग्रामीण सूत्रों से चार राउंड ग़ोली चलने की बात बताई जा रही है। इस दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति को हाथ मे ग़ोली लग गई। घायल व्यक्ति धोबिनिया निवासी भवेश कुमार पिता माहेश्वरी यादव उम्र 30 वर्ष बताया गया। अनुमंडल अस्पताल नवगछिया से उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार धोबिनिया निवासी दिनेश यादव पिता स्व मुनिलाल यादव और गोसाईं यादव पिता महेश्वरी यादव के बीच पैसे के लेनदेन व पुरानी आपसी रंजिश को लेकर मारपीट हो रहा था। हल्ला सुनकर गोसाईं यादव का भाई भवेश यादव वहां झगड़ा छुड़ाने पहुंचा था।

तभी दिनेश यादव के पुत्र कृष्णा यादव के द्वारा गोसाईं यादव के ऊपर ग़ोली चलाया गया। वही झगड़ा छुड़ाने पहुंचे भवेश यादव को हाथ मे जाकर ग़ोली लग गई। घरवाले आननफानन में उसे अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लेकर गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। पुरानी रंजिश में विवाद होने की बात बताई जा रही है। सूचना पर नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि बीती रात दोनो पक्षो में गाली-गलौज हुआ था। सुबह गोलीबारी भी हुई। जिसमें एक ग़ोली भवेश यादव को दाए हाथ मे लगी है। मामूली जख्म है, युवक खतरे से बाहर है। भवेश के भाई गोसाईं यादव के द्वारा थाना में आवेंदन देकर चार अभियुक्तों के विरुद्ध केस दर्ज कराया ग़या है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

गोलीकांड के कुछ घँटे बाद नवगछिया पुलिस ने एक अभियूक्त को किया गिरफ्तार
रविवार की सुबह करीब 6 बजे नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनिया में हुए गोलीकांड के बाद नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने घटनास्थल पर जाकर जांच किया साथ ही ग्रामीणों से मिलकर घटना की जानकारी की। नवगछिया एसपी के निर्देशन में एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया। वही टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए घटना के महज कुछ ही घँटे के भीतर ग़ोलीकांड में शामिल एक अभियूक्त को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियूक्त धोबिनिया निवासी राजेश यादव पिता दिनेश यादव है। अभियूक्त को पुछताछ व मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

