


भागलपुर जिले के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के राघोपुर पंचायत स्थित शाहपुर हाई स्कूल मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर रथ यात्रा सह जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री के आगमन पर जदयू कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जदयू अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष महेश दास ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जदयू अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी, प्रदेश सचिव प्रभात कुमार रावत, प्रमंडलीय प्रभारी प्रहलाद सरकार, जदयू जिलाध्यक्ष बिपिन बिहारी, पूर्व जिला प्रवक्ता शिशुपाल भारती, जदयू नेता सह मुखिया संघ जिला अध्यक्ष अजय कुमार राय, जिला विश्वसत्री सदस्य संजीत राय, जिला परिषद सदस्य धनंजय मंडल, नाथनगर प्रखंड अध्यक्ष ललन कुशवाहा, नाथनगर मीडिया प्रभारी मो. मोहसिन, महानगर अध्यक्ष महिला शालिनी साह, महानगर अध्यक्ष संजय साह, प्रदेश महासचिव संजय राम, पूर्व महानगर प्रवक्ता मुकेश कुमार दीपक और पूर्व अति पिछड़ा जिला अध्यक्ष शिप्पु मंडल मौजूद थे।

कार्यक्रम का मंच संचालन पूर्व जिला प्रवक्ता शिशुपाल भारती ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत बुके, फूल-माला और अंगवस्त्र देकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर रथ यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश सरकार बनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर पंचायत अध्यक्ष विनीत कुमार, लेखापाल मुकेश कुमार, डीलर नंदन कुमार समेत हजारों ग्रामीण उपस्थित रहे।
