5
(1)

नवगछिया: नगर परिषद क्षेत्र स्थित बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी में बुधवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की ओर से प्रखर पुराण वाचक, भजन सम्राट एवं वेद विभाग के सहायक प्रध्यापक विद्यावाचस्पति प्रो० डॉ० सत्यवान कुमार उर्फ श्रवण जी शास्त्री के आकस्मिक निधन को लेकर शोक सभा आयोजित की गई।

मालूम हो कि विद्वानों का कहना है कि बीते 18 जुलाई को उनके निधन से बिहार राज्य के लिए पुराण वाचक को लेकर एक अपूरणीय क्षति हुई है। इसी क्रम में संघ की ओर से शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया गया। सबों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से इस दुख की घड़ी में परिजनों को धैर्य शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

संघ की ओर से स्मार पत्र उनके अनुज महंत सिया वल्लभ शरण महाराज जी को सौंपा गया। मौके पर पंडित ललित शास्त्री, प्रभात झा, भोला शर्मा, नंदलाल तिवारी, सुभाष पांडेय, शैलेश झा, कन्हैया झा, विश्वास झा, हिमांशु झा, मनोज शर्मा, नमन शर्मा, मोहन शर्मा, प्रवीण भगत, शंकर जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: