5
(1)

नवगछिया | ढोलबज्जा के इंटरस्तरीय नेहरू उच्च विद्यालय में 11वीं और 12वीं वर्ग के छात्र छात्राओं की पढ़ाई बिना शिक्षक के भगवान भरोसे चल रहा है। 12वीं की छात्रा आकांक्षा कहती हैं कि विद्यालय में 11वीं एवं 12वीं में एक भी शिक्षक नहीं है जबकि 11वीं के कला संकाय में 120, विज्ञान संकाय में 120, 12वीं में कला संकाय में 120, विज्ञान संकाय में 120 छात्र छात्राओं का नामांकन हैं। इसके बावजूद विद्यालय में शिक्षक नहीं हैं। इन छात्र – छात्राओं को 9वीं व 10 वीं वर्ग के शिक्षक ही पढ़ाते हैं।

विद्यालय में लभगग 1200 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इनमें 700 छात्र और 500 छात्राएं हैं। विद्यालय में भवन का भी अभाव है। चार वर्ग के लिए केवल तीन रूम हैं। भवन नहीं रहने के छात्राएं बरामदे में पढ़ाई करती हैं। बारिश व ठंड में इन छात्राओं को काफी परेशानी होती है स्कूल में शैचालय नहीं है। इससे छात्राओं को काफी परेशानी होती है। छात्राएं को शौच महसूस होने पर वर्ग का पढ़ाई छोड़कर घर चली जाती हैं। विद्यालय में चहारदीवारी नहीं है।

इस कारण गाय, भैंस विद्यालय परिसर में आ जाते हैं। इससे छात्र – छात्राओं को अनहोनी का भय बना रहता है। छात्र-छात्राएं चापानल का पानी पीते हैं। नल जल योजना के तहत इस विद्यालय को पानी की सप्लाई नहीं होती है। छात्रा अंशू प्रिया कहती हैं कि चापानल में दुषित पेयजल ही हमलोग पीते हैं। इस संबंध में कई बार विद्यालय के प्रधानाध्यापक को भी अवगत करवाया गया है। विद्यालय के प्राचार्य सैयुर्दुर रहमान ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर कई विभाग को लिखा है। किंतु अब कोई भी साकारात्मक कार्य नहीं हो पाया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: