5
(3)

नवगछिया। महिला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को ख़रीक थाना क्षेत्र के सुगठिया गांव में छापेमारी कर एक युवती से दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी अभियूक्त को गिरफ्तार कर लिया। एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विगत 28 मई को पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर ख़रीक थाना क्षेत्र के सुगठिया निवासी दिवाकर मंडल पिता स्व सत्यनारायण मंडल के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने तथा शादी कि बात करने पर इनके साथ मारपीट करने के आरोप में महिला थाना कांड संख्या 19/24 दर्ज किया गया। वही कांड अनुसंधान के क्रम में कांड के प्राथमिकी अभियूक्त दिवाकर मंडल पिता स्व सत्यनारायण मंडल को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: