5
(1)

@ कहलगांव से जमालपुर के बीच लांच किया गया RH गर्डर की यह छठी ओपनिंग है।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। मालदा मंडल, पूर्व रेलवे, जो कि मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में लगातार रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को सुरक्षित और निर्बाध संचालन के लिए सुधारने की दिशा में काम कर रहा है। एक महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग उपलब्धि के तहत इस मंडल ने एकचारी और घोघा स्टेशनों के बीच किमी 280/8-9 पर RH (रिस्ट्रीक्टेड हाइट) गर्डर को सफलतापूर्वक लांच किया। जो एक अतिरिक्त ओपनिंग से संबंधित था।
यह महत्वपूर्ण कार्य मालदा मंडल की व्यापक बाढ़ निवारण रणनीति का हिस्सा है और इसे 01:00 AM से 05:00 AM तक निर्धारित ब्लॉक के दौरान प्रभावी ढंग से निष्पादित किया गया। चार घंटे के भीतर पूरा कर लिया गया। मंडल ने कहलगांव और जमालपुर के बीच सात अतिरिक्त RCC बॉक्स पुलों का निर्माण की योजना बनाई है। जहां गंगा नदी रेलवे ट्रैक के पास बहती है। जिससे मानसून के दौरान क्षति का खतरा रहता है। इनमें से पांच पुल पहले ही पूरे हो चुके है। जिसमें लैलख और सबौर के बीच दो (02) और सुलतानगंज – जमालपुर सेक्शन में तीन( 03) है।
बताया गया कि शुक्रवार को लांच किया गया RH गर्डर की यह छठी ओपनिंग है। जिसे एयर-पुशिंग विधि से लगाया गया ताकि इसकी सटीकता सुनिश्चित हो सके। पूरे पुल का निर्माण एक सप्ताह के भीतर पूरा हो जाएगा। जिसमें 3 से 4 घंटे की छोटी अवधि के ब्लॉक की योजना बनाई गई है। जिससे ट्रेन संचालन में न्यूनतम विघटन होगा और मानसून के दौरान ट्रैक सुरक्षा में महत्वपूर्ण सुधार होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: