5
(1)

भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की रात्री करीब 8 बजे एक 45 वर्षीय व्यक्ति हत्या गोली मारकर कर दी गयी। गोली मृतक के सिर में मारी गयी थी। मृतक की पहचान पुरैनी के ही मुन्नीलाल रजक के रुप में की गयी। घटना के तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मुन्नीलाल रजक जीवित जानकर परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गये। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसे गोली किसने और क्यों मारी इसकी छानबीन पुलिस कर रही है। मुन्नीलाल रजक कपड़ा रंगने का काम करता था। उसकी पहली पत्नी मर चुकी थी जिसके बाद उसने अर्चना देवी से दूसरी शादी की। मृतक की पत्नी अर्चना देवी ने घटना के संबंध में बताया कि उसका पति शाम को नाश्ता के बाद घर से निकला था।

इसी दौरान उसे गोली मार दी। अर्चना देवी ने पुलिस को मृतक की भाभी का गांव के ही एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने की बात बतायी। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति अवैध संबंध का विरोध करता था। संभवतः इसी कारण मेरे पति की हत्या करा दी गयी। मृतक की पत्नी ने बताया कि मेरे पति सात भाईयों में तीन नंबर पर था। इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की भाभी को हिरासत में लिया और थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष श्रीकांत चौहान ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। जिस आदमी से महिला के संबंध होने की बात कही जा रही है उसका भी पता लगाया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: