3.7
(3)

भागलपुर/ निभाष मोदी

परिजन कुछ भी कहने से कतराते नजर आ रहे, पुलिस जुटी शिनाख्त में

भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के महमदाबाद मोहल्ले के रहने वाले वीरेंद्र शर्मा की पुत्री मुस्कान कुमारी की इलाज के क्रम में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि सभी लोग घर से काम करने के लिए निकल गए थे और बच्ची की मां घर में झाड़ू पोछा का काम कर रही थी।

इसी क्रम में बच्ची छत पर रूम में जाकर पंखे में फांसी लगाकर लटक गई। जिसके बाद परिजनों ने दरवाजा खोल कर बच्ची को फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची इंटर का परीक्षा दी हुई थी। वहीं घटना को लेकर परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वही पूरे मामले को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में जुट गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: