0
(0)

इस्माइलपुर प्रखंड के परबत्ता पंचायत के विनोवा गांव में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा पांच से लेकर 10 तक के छात्रों के लिए ऑब्जेक्टिव प्रश्न से एग्जाम लिया गया। जिसमें दशम वर्ग में प्रथम स्थान प्रिंस कुमार, द्वितीय पूजा कुमारी और तृतीय निशा कुमारी दिया गया। नवम वर्ग में प्रथम स्थान मनजीत कुमार द्वितीय स्थान करीना कुमारी और तृतीय स्थान रॉकी कुमार को मिला। वर्ग आठ में प्रथम स्थान चिरंजीवी कुमार, द्वितीय स्थान बृजेश कुमार और तृतीय स्थान दिलखुश कुमार को प्राप्त हुआ। वहीं खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में 15 से ऊपर वर्ष वाले बच्चों के दौड़ में प्रथम स्थान रघुनंदन कुमार, द्वितीय स्थान चितरंजन कुमार और तृतीय स्थान सुबोध कुमार और नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से जीता। 10 वर्ष उम्र में प्रथम स्थान आनंद कुमार द्वितीय स्थान मनीष कुमार और स्थान रूपेश कुमार को मिला।

साइकिल रेस में बालक वर्ग में प्रथम स्थान संगीत कुमार, द्वितीय स्थान दीपक कुमार और तृतीय स्थान दिलखुश कुमार वही बालिका वर्ग में साइकिल दौड़ में प्रथम स्थान पूजा कुमारी, द्वितीय स्थान सावन कुमारी और तृतीय स्थान खुशबू कुमारी को दिया। जिलेबी दौर में बालक वर्ग में प्रथम स्थान गोलू कुमार द्वितीय स्थान बृजेश कुमार तृतीय स्थान चंदन कुमार वही बालिका वर्ग में जलेबी दौड़ में प्रथम स्थान अनु कुमारी द्वितीय स्थान गोलू कुमारी तृतीय स्थान बरसा कुमारी को मिला। इस मौके पर ग्राम पंचायत परबत्ता के वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार मंडल, नारायणपुर लक्ष्मीपुर के मुखिया संजय मंडल, परबत्ता पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज फौजी, वार्ड सदस्य गजाधर मंडल, उप मुखिया अजय पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: