5
(1)

नवगछिया। श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया द्वारा फागुनी एकादशी के अवसर पर कल यानी बुधवार को नवगछिया से गाजे-बाजे के साथ भव्य खाटु श्याम की निशान शोभा पद यात्रा निकाली जाएगी। मंडल अध्यक्ष रवि सर्राफ ने बताया कि यह निशान शोभा पद यात्रा नवगछिया मारवाड़ी विवाह भवन से 20 मार्च बुधवार को सुबह 6 बजे निकलकर भागलपुर मंदरोजा स्थित श्री श्याम मंदिर जाएगी। इसके पूर्व 19 मार्च मंगलवार को मारवाड़ी विवाह भवन में संध्याकालीन निशान पूजन एवं रात्रि जागरण का आयोजन होगा।

निशान पदयात्रा में कई संस्थाओं द्वारा निशान लिए भक्तों के लिए सेवा प्रदान की जाएगी। जिसमें फूड प्लाजा के पास श्याम दीवाने, वैभव होटल मे बाबा का हुक्म, साहू परवत्ता में अवधेश बाबू मित्र सेवा संघ द्वारा चलंत सेवा, सोहन केडिया द्वारा चलंत सेवा, केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान द्वारा चाणक्य विहार कॉलोनी में और देवी बाबू धर्मशाला भागलपुर में भी विष्णु खेतान के द्वारा सेवा प्रदान कि जाएगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष रवि सरार्फ, सचिव वरुण केजरीवाल, शंभू रुगँटा, रूपेश रुंगटा, रॉकी भरतिया, संदीप चिरानिया, अनिल केजरीवाल, अशोक केडिया, मनोज चौधरी, गोविंद केडिया, महिला शाखा से बबीता केडिया, पूजा रुगँटा आदि लगे हुए है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: