4
(3)

फर्जी तरीके से वृद्धा पेंशन लेने पर नवगछिया थाना में पंचायत सचिव विजय कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। जिसमें फर्जी तरीके से पेंशन पा रहे नवगछिया थाना के सीमरा निवासी अशोक झा को नामजद आरोपित बनाया गया हैं। बताया गया कि सीमरा के ही गोपीनाथ झा जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पास आवेदन दिया था कि गांव के अशोक झा फर्जी तरीके से पेंशन उठा रहे हैं।

इस संबंध में दोनो पक्ष को सुनवाई के लिए बुलाया गया। अशोक झा का कहना था कि गोपी नाथ झा ने फर्जी तरीके से पेंशन दिलाया। इसकी जानकारी मुझे नहीं हैं। जबकि अशोक वर्ष 2012 से ही पेंशन उठा रहे हैं। उपरोक्त तथ्यों से स्पस्ट होता हैं कि अशोक झा 2012 से पेंशन फर्जी तरीके से उठा रहे हैं। उनका कहना कि मुझे इसकी जानकारी नहीं हैं सरासर गलत हैं। बल्कि अशोक झा पूरी तरह से जानकारी रखते हुए पेंशन उठा रहे थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: