5
(4)

नवगछिया। जी. बी. कॉलेज, नवगछिया के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में एक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिवार द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और अन्य उपहारों के साथ सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने डॉ. सिंह के सरल, मृदुभाषी स्वभाव, कॉलेज के प्रति उनके समर्पण और हमेशा मुस्कुराते रहने वाले व्यक्तित्व की सराहना की। साथ ही, उनके सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

समारोह में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शिव शंकर मंडल, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. फिरोज अहमद, डॉ. दिव्य प्रियदर्शी, प्रो. मो. मोसर्रत हुसैन, प्रो. अमित कुमार आलोक, प्रो. राजीव रंजन, डॉ. चंदा कुमारी, डॉ. अभयकांत सिंह, डॉ. रतिकांत ठाकुर, डॉ. प्रवीण प्रकाश, डॉ. अजहर अली, गोपेश कुमार, कॉलेज दाता परिवार के नागेन्द्र भगत, शंभु भगत, प्रधान सहायक मो. रिज़वान अली, मनोज सिंह, प्रिंस राज, अब्दुल रज्जाक, अखिलेश पोद्दार, मुकेश पोद्दार, उपेन्द्र यादव, अशोक ठाकुर, बिरंची यादव, दिनेश साह, विलास यादव आदि उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: