5
(1)

भागलपुर/ निभाष मोदी

भागलपुर,तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के गांधी विचार विभाग में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन आज विश्वविद्यालय के अधिकारियों और गांधी विचार विभाग के विभागाध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संगोष्ठी का विषय रखा गया है समकालीन भारत और गांधी के मार्ग जिसमें आज के भारत में किस प्रकार की चुनौतियां हैं और गांधी के मार्ग पर चलकर इसका किस प्रकार से निदान किया जा सकता है। इस पर परिचर्चा की जाएगी। संगोष्ठी में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से विद्वान इस विषय पर चर्चा करने के लिए पहुंचे हुए हैं। वही 70 से ज्यादा आलेख भी आए हैं। जिन्हें शोधार्थी छात्र पढ़ेंगे भी वही कल पद्मश्री डॉ रामजी सिंह को सम्मानित भी किया जाएगा। संगोष्ठी के दौरान काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद हैं

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: