0
(0)

गंगा दियारा नारायणपुर में शनिवार की दोपहर जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत के शाहपुर टोला सिलिंग बहियार में आग लगने से चालीस परिवार का फूस का घर जल कर राख हो गया। घर में रखे ज्यादातर लोगों के समान के साथ आधा दर्जन बकरी भी जल गए। पछुआ हवा के कारण आग काफी तेजी से फैली। देखते ही देखते घर जल गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मुखिया नीतीश कुमार,पूर्व मुखिया ईशो यादव,टिंकू मंडल ने घटना की जानकारी सीओ अजय कुमार सरकार को देकर अग्नीपीड़ीत परिवार को मुआवजा देने की मांग की। घटनास्थल पर सीओ पहुंच कर अग्नीपीड़ीत परिवार से मिलकर जानकारी ली।

मौके पर अग्नीपीड़ीत ने सीओ को रो-रो कर बताया की हमलोग गरीब मजदुर परिवार है। कटनी बन्नी कर परिवार का भरण-पोषण करते है। हमसभी मुहल्ले के औरत,पुरुष फसल काटने गए थे। घर में कोई नहीं था जिसको लेकर घर का सारा समान जलकर राख हो गया।पीड़ीत परिवार के लिए तत्काल पका पकाया भोजन खिचड़ी, चोखा की व्यवस्था की। आपदा पदाधिकारी सह सीओ अजय कुमार सरकार ने बताया की आग लगने से रामजी मंडल,अजय मंडल,बुलो मंडल,छांगौ मंडल,मेनकी मंडल,सलीता देवी,मंदिका देवी,ममता देवी,रूदल मंडल,साधो मंडल,गोरेलाल मंडल,

शंभू मंडल,रामस्वरूप मंडल,सिकंदर मंडल,राजू मंडल,गोलू मंडल,पिंन्टु मंडल,झिंगों मंडल,सुनील मंडल,संतोष मंडल,उगो मंडल,कारे मंडल,दिपक मंडल,राजकुमार मंडल,देवो मंडल,धर्मेंद्र मंडल,किशोर मंडल,मिस्टर मंडल,मुकेश मंडल,भूसन मंडल समेत 31 परिवार का घर जलकर राख हो गया है। अग्नीपीड़ीत परिवार को आपदा के तहत प्लास्टिक सीट,चुरा,चीनी मोमबत्ती,सलाई का तत्काल वितरण किया गया है। साथ ही पका पकाया भोजन की व्यवस्था की गई है। सोमवार को प्रत्येक अग्नीपीड़ीत परिवार को नौ हजार आठ सौ रूपया आपदा के तहत सरकारी सहायता राशि दिया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: