5
(1)

नवगछिया। सावन की पहली सोमवारी पर ख़रीक के महादेवपुर गंगा घाट पर जल भरने आए दो युवक गंगा में डूब गया था। मृतक पूर्णिया जिला के रुपौली थाना क्षेत्र के बहुती निवासी सौरव कुमार पिता कुलदीप शर्मा और मधेपुरा जिला के पुरैनी बाजार निवासी कुंदन कुमार 20 वर्ष शामिल है। सोमवार देर शाम तक दोनो के शव की तलासी नही हो पाई थी।

वही मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे सौरव कुमार का शव महादेवपुर गंगा घाट के समीप ही बरामद किया गया। परबत्ता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। वही मृतक कुंदन का शव घटना के दूसरे दिन भी बरामद नही हो सका।

घटना के बाद से ही मृतक़ के घरवाले महादेवपुर घाट पर बैठे रोते बिलख रहे हैं। उधर पुलिस ने सौरव के शव को पोस्टमार्टम के बाद परीजन को सौंप दिया। ज्ञात ही कि मृतक सोमवारी पर जल भरने गंगा घाट पहुंचे थे जहां सभी दोस्त स्नान करने लगे। इस बीच युवक का पांव फिसल गया और वह गहरे पानी मे चला गया। जबतक लोग उसे बचाते वह गहराई में समा गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: