5
(1)

भागलपुर: जब धर्म की दीवारें इंसानियत और भाईचारे के सामने झुक जाती हैं, तो ऐसे दृश्य उभरते हैं जो देश की आत्मा को और भी महान बना देते हैं। भागलपुर जिले के घोघा प्रखंड स्थित पक्कीसराय बाजीरौज़ा, आमापुर गांव में एक ऐसी ही मिसाल देखी जा सकती है, जहां एक हिंदू महिला गिरिजा देवी वर्षों से वज़ीर बाबा पीर की दरगाह की सेवा कर रही हैं।

गिरिजा देवी न केवल दरगाह की साफ-सफाई, देखभाल और चादरपोशी की व्यवस्था संभालती हैं, बल्कि हर शुक्रवार को लगने वाले मेले की व्यवस्था भी खुद करती हैं। उनका मानना है कि इस मजार पर सच्चे दिल से मांगी गई मुरादें पूरी होती हैं, और इसी आस्था के चलते देश के कोने-कोने से लोग यहां चादर चढ़ाने आते हैं।

गिरिजा देवी का यह कार्य कोई नया नहीं है — उनके पूर्वज भी इस दरगाह की सेवा करते रहे हैं। खास बात यह है कि वे पूजा-पाठ के साथ-साथ नमाज़ भी अदा करती हैं।

उनका कहना है, अगर हम एक हिंदू होकर इस दरगाह की सेवा कर सकते हैं, तो मुस्लिम भाई भी मंदिरों की सेवा कर सकते हैं। जब हम मिलकर रहेंगे, तभी हिंदुस्तान आगे बढ़ेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: