5
(1)

नवगछिया
गंगा नदी के जलस्तर में सोमवार को भी वृद्धि जारी रहने की जानकारी जल संसाधन विभाग द्वारा दी गई है। जिस कारण निचले हिस्से में बाढ का पानी फैलने लगा है। पशुपालक दियारा से अपने -अपने पशुओं को लेकर गाँव की ओर आने लगे हैं।

ब्रह्मोत्तर धार में पानी बढ़ने से ऊपर की ओर आने लगा है।इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच विभिन्न स्परों सहित स्पर संख्या छह पर पानी का पूरा दवाब बना है।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को गंगा नदी इस्माइलपुर -बिंद टोली में 32.28 मीटर पर बह रही है।

जबकि खतरे का निशान 31.60 मीटर है। हालाँकि जल संसाधन विभाग द्वारा सब कुछ सुरक्षित रहने का दावा किया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: