5
(1)

नवगछिया
इस्माइलपुर -बिंद टोली में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ स्पर संख्या छह पर धसान जारी रहने से जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के हाथ -पाँव फूलने लगे हैं।

दर्जनों ठेकेदारों के द्वारा बाँस का बंडल डाल कर हो रहे धसान को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। एक तरफ बाँस का बंडल व बालू भरी बोरियाँ डाला जा रहा है तो कुछ देर के बाद गंगा नदी की तेज धार में करवाया गया कार्य बह जा रहा है।

जलस्तर में वृद्धि होने के कारण विभागीय अभियंताओं के समक्ष तटबंध को स्पर संख्या छह के निकट बचाना चुनौती से कम नहीं है।हालाँकि मुख्य अभियंता ई राजेन्द्र मेहता, बाढ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष ई महेन्द्र प्रसाद, अधीक्षण अभियंता लगातार कैंप कर अपनी निगरानी में रीस्टोरेशन का कार्य करवा रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: