5
(1)

नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के गंगा पार फुलकिया दियारा में कुख्यात टुन्ना यादव व उसके सहयोगियों ने किसानों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल किसान इस्माइलपुर थाना के ब्रह्मचारी टोला निवासी महेंद्र मंड, उसका पुत्र अमित कुमार, अजय कुमार मंडल, जयराम मंडल के पुत्र पवन कुमार हैं। घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती करवाया गया। घटना को लेकर किसानो के बीच भय का माहौल हैं। टून्ना यादव व उसके गुर्गे को गिरफ्तार करने गई थी। पुलिस के साथ झड़प हो गई। घटना की प्राथमिकी महेंद्र मंडल के बयान पर दर्ज की गई हैं।

जिसमें घोघा के टून्ना यादव, लालू यादव, कारे यादव, सिंटू यादव को नामजद आरोपित बनाया गया हैं। बताया गया कि आरोपित ने प्रति किसान से एक लाख रूपये की रंगदारी की मांग करते हुए 35-40 किसानों के साथ मारपीट किया। इसकी सूचना पुलिस को भी पूर्व में दी गई थी। समय पर पुलिस नहीं पहुंचने के कारण हम लोगों के साथ मारपीट किया गया। इस्माइलपुर थानाध्यक्ष मणि पासवान ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: