0
(0)

दिल्ली में 26 जनवरी 2021 को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए नवगछिया स्थित बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज की स्वयंसेविका आर्या कश्यप का चयन विश्वविद्यालय स्तर पर किया गया है। जिसे 25 नवंबर से 4 दिसंबर तक आगरा के बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित शिविर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद चयन प्रक्रिया पूरी होने पर इसे गणतंत्र दिवस पैरेड के रिहर्सल में शामिल किया जाएगा।

उपरोक्त जानकारी तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ अनिरुद्ध कुमार के हवाले से बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज के प्रवक्ता राजेश कानोडिया ने दी है। उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय स्तर से एक और स्वयंसेवक सबौर कॉलेज के दीनबंधु का भी चयन किया गया है। नवगछिया से सराफ कॉलेज की स्वयं सेविका आर्या कश्यप के चयनित होने पर कॉलेज की कार्यक्रम पदाधिकारी वंदना कुमारी, प्राचार्य मो नईम उद्दीन तथा सचिव डॉ मृत्युंजय कुमार सिंह गंगा एवं अध्यक्ष डॉ उग्र मोहन झा ने शुभकामनाएं दी हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: