0
(0)

गैस सिलेंडर बलास्ट मामले के मुख्य आरोपित नवगछिया थाना के नोनिया पट्टी रामचंद्र साह को पुलिस ने रिमांड पर लिया। नवगछिया थाना के नौनियापट्टी में 10 दिसंबर को दो दर्जन गैस सिलेंडर का बलास्ट हुआ था। सैकड़ों की संख्या में गैस सिलेंडर रामचंद्र साह कालाबाजारी करने के लिए अपने घर में गैस सिलेंडर रखा हुआ था। गैस सिलेंडर में रिसाव होने से दो दर्जन सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में विस्फोट होने लगा। लोग अपने बाल बच्चे को लेकर सुरक्षित जगह भागने लगे थे। अफरा तफरी का माहौल था। फायर बिग्रेड की गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया। नवगछिया के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें रामचंद्र साह को नामजद आरोपित बनाया गया था। एक सप्ताह पूर्व ही रामचंद्र साह ने नवगछिया न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। नवगछिया थाना के थानाध्यक्ष भरत भूषण ने बताया कि रामचंद्र साह को गैस सिलेंडर बलास्ट मामले में पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया हैं।पूछताछ के पश्चात रामचंद्र साह को जेल भेज दिया जायेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: