5
(2)

रात में खाना पकाने के बाद चूल्हे को बंद नही करने के कारण गैस हो रहा था लीक

सुबह चाय बनाने के दौरान धधकी आग

नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयरामपुर उत्तर बारी टोला 12 नम्बर वार्ड निवासी सुबोध पोद्दार के घर मे शुक्रवार तड़के 4:15 बजे चाय बनाने के दौरान चूल्हे से गैस लीक होने के कारण सुबोध पोद्दार की पत्नी अनिता देवी 58 वर्ष आग से बुरी तरह झुलस गई। महिला का ईलाज मायागंज अस्पताल भागलपुर में चल रहा है। महिला के पति ने बताया कि पत्नी ने रात में खाना पकाने के बाद चूल्हे को बंद करना भूल गई थी। वही सुबह जब चाय बनाने रसोई में गई जिसके बाद चूल्हा जलाते ही आग धधक गई। जिसमे पत्नी जलकर जख्मी हो गई। बताया कि चीख पुकार सुनकर हमलोग रसोई के तरफ़ गए जहां आग धड़कता देख सबसे पहले एक रजाई से सिलेंडर को ढंककर किसी तरह आग बुझाया।

आग से जख्मी अनिता को बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया है। महिला का मुह, दोनो हाथ, गला व सिर बुरी तरह जल गया है। आग से 4 कुर्सी गेट का दरबाजा भी जल गया। जिसे आग बुझाते वक्त टूट गया। सुबोध पोद्दार निजी शिक्षक है। इनको तीन लड़का व एक लड़की है। सुबोध पोद्दार और उनकी वृद्ध मां घटना के वक्त घर मे सो रहे थे। सुबोध पोद्दार का बड़ा बेटा गौतम पोद्दार पुणे में कम्प्यूटर इंजीनियर है। सौरव पोद्दार गांव में निजी स्कूल चलाते हैं। वही सत्यम पोद्दार पटना में पढाई करता है। सुबोध पोद्दार ने बताया कि बड़ा हादसा टल गया। मायागंज के डॉक्टर ने अनिता की हालत खतरे से बाहर बताया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: