0
(0)

गैटमेन मुकेश की गोलीमार कर हत्या करने के आरोपित को रंगरा ओपी पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ किया। ज्ञातव्य हो कि चार दिन पूर्व हत्या कांड के आरोपित रंगरा ओपी क्षेत्र के भवानीपुर निवासी गौरव यादव ने नवगछिया न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। भवानीपुर गुमटी संख्या 10 के गैटमेन मुकेश कुमार को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया था। मृतक सबौर थाना क्षेत्र के आर्य टोला का रहने वाला था। मृतक के भाई रविकांत मंडल के बयान पर अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस अनुसंधान में गौरव का नाम सामने आया था।
बताया गया कि चार की संख्या में अपराधियों ने 31 दिसंबर की आधी रात को मुकेश से सिगरेट पीने के लिए रूपये की मांग किया। मुकेश के पास रूपये नहीं था। वह डेरा से पर्स ले जाना भूल गया था। सिगरेट पीने के लिए रूपये नहीं दिए तो अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। आरोपित गौरव ने न्यायालय में समर्पण किया था। न्यायालय ने आरोपित को जेल भेज दिया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर गौरव को रिमांड पर लेकर पूछताछ किया। गौरव ने पुलिस के समक्ष इस केस से संबंधित बहुत अहंम जानकारी दी हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: