5
(1)

रंगरा थाना क्षेत्र के बैसी में घरेलू हिंसा का मामला

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के बैसी गांव में घरेलू विवाद के चलते एक महिला को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल महिला की पहचान विलास साह की पत्नी, पांचो देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद, परिजनों ने महिला को त्वरित इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया।

परिजनों ने बताया कि घरेलू विवाद लंबे समय से चल रहा था, लेकिन इस बार बात इतनी बढ़ गई कि हिंसा का रूप ले लिया। महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए अस्पताल में उसकी देखभाल की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: