5
(4)

भागलपुर के जीरो माइल थाना क्षेत्र अंतर्गत नवगछिया बिहपुर के हरिओ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सचिता सिंह को घर के बाहर घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के अनुसार, नवगछिया के कुख्यात अपराधी टाटुली सिंह के भतीजे सचिता सिंह को अज्ञात अपराधियों ने जीरो माइल थाना क्षेत्र के ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप गोली मारी। गोली लगने से सचिता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही जीरो माइल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सचिता सिंह को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।

सूत्रों के अनुसार, मुखिया प्रतिनिधि पर दर्जनों गोलियां चलाई गई थीं, लेकिन अंधेरे के कारण निशाना चूक गया और सिर्फ एक गोली लगी। जीरो माइल थाना प्रभारी मुरलीधर साह ने बताया कि सूचना मिलने पर वे तत्काल ग्लोकल हॉस्पिटल के पास पहुंचे, जहां सचिता सिंह को गंभीर स्थिति में सड़क किनारे पाया गया। उन्हें तत्काल मायागंज अस्पताल भेजा गया और पूरे इलाके को घेरकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी श्रीराज मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय थाने को जांच के निर्देश दिए। सिटी एसपी ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चारों ओर घेराबंदी कर दी गई है।

पुलिस ने जानकारी दी है कि मुखिया प्रतिनिधि को केवल एक गोली लगी है और उनका इलाज मायागंज अस्पताल में जारी है। घटना से इलाके में भय का माहौल है और पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में जुटी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: