5
(3)



भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप मुखिया पर हुए गोलीबारी मामले में पुलिस ने दो शूटर समेत मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार पीयूष कुमार ने पांच लाख रुपये में शूटर को हायर किया था। वह पारिवारिक और आपसी विवाद में बदला लेने के लिए बिहपुर के हरियो पंचायत के मुखिया सच्चिदानंद सिंह की हत्या करवाना चाहता था। इस मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी आनंद कुमार, सिटी एसपी राज, सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी, और विधि व्यवस्था डीएसपी चंद्रभूषण ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता आयोजित की और इसकी जानकारी दी।



एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि पीयूष कुमार और मुखिया सच्चिदानंद सिंह के बीच कई सालों से आपसी विवाद चल रहा था। पीयूष ने पांच लाख रुपये में शूटर को हायर किया और मुखिया के घर वापस लौटते समय वारदात को अंजाम दिया। नवगछिया के हरिओम पंचायत के मुखिया सच्चिदानंद सिंह को अपराधियों द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। इस संबंध में सबौर थाना में सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया था।



इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन घंटे के अंदर तीन अपराधकर्मियों को अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शूटरों की पहचान बेलदौर, खगरिया निवासी प्रफुल्ल सिंह के पुत्र अंकित कुमार और सहरसा थाना क्षेत्र निवासी विदुर यादव के पुत्र संपत यादव के रूप में हुई है। जबकि घटना के मुख्य मास्टरमाइंड सुरेंद्र सिंह के पुत्र पीयूष कुमार को भी पुलिस ने दबोच लिया है। अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक पिस्टल, 14 कारतूस और एक खोका बरामद किया है।



घटना में हरिओ पंचायत के मुखिया सच्चिदानंद सिंह को सबौर थाना क्षेत्र के ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप आधा दर्जन बदमाशों ने 100 मीटर तक पीछा कर जमकर गोलीबारी की थी। इस दौरान एक गोली सच्चिदानंद सिंह के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी, सिटी डीएसपी समेत तीन थाने की पुलिस और स्वयं एसएसपी एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 घंटे के भीतर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: