4.3
(4)

भागलपुर, बिहार में एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं है, इसकी बानगी फिर से देखने को मिली। बीते दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने 2025 में बिहार में एनडीए के भाजपा नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही थी। अब इस पर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने अश्वनी चौबे और गिरिराज सिंह पर विवादित टिप्पणी की है। यहां तक घटक दल पर भी टिप्पणी की।

गोपाल मंडल ने कहा कि अश्वनी चौबे क्या है, बिहार में भाजपा का स्थान कहां है, पहचान कहां है। ऐसे ही चौबे जी बकबक करते हैं। उनका दिमाग घसक गया है। वो टिक वाला है, गिरिराज सिंह वह भी बकबक करते हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा तो पूर्ण बहुमत आया। राज्यपाल बने या कुछ बने, जहां का बनेगा, वहीं बर्बाद कर देगा। भाजपा नीतीश को साइड करके कहां जाएगा। अगर दम था तो क्यों नहीं अकेले चुनाव लड़ा। ये लोग को बकबक करने की आदत है। नीतीश कुमार को पलटू दादा कहता है, नीतीश कुमार बैठे रहते हैं। कभी राजद आ गया तो सट जाओ, कभी भाजपा आ गया तो सट जाओ।
उन्होंने आगे कहा कि 2025 में राजद नहीं सटेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.3 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: