5
(1)

गोपालपुर प्रखंड के पंचायत चुनाव के लिए नामंकन आज गुरूवार से शुरू होगा। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी वीणा कुमारी चौधरी ने बताया कि नामांकन हेतु 11 काउंटर बनाया गया। इसके लिए छह एआरओ सीओ राजकिशोर शर्मा, बीईओ विजय कुमार झा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आदित्य कुमार, कृषि समन्वयक दीपक कुमार सिंह, आनंद कुमार व सुबोध कुमार पंडित को बनाया गया हैं।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि नामांकन के दौरान सुरक्षा की कडी व्यवस्था की गई है। अनावश्यक रूप से मटरगश्ती करने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा। वही इस्माइलपुर प्रखंड में इस पंचायत चुनाव को लेकर के सात काउंटर बनाया गया है। जिसमें मुखिया, सरपंच एवं पंचायत समिति के लिए एक एक काउंटर बनाया गया है वहीं वार्ड एवं ग्राम पंच के लिए दो दो काउंटर बनाया गया है इस चुनाव के लिए बुधवार शाम तक लगभग 550 उम्मीदवारों ने एनआर कटाया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: