4.5
(2)

गोपालपुर प्रखंड में शुक्रवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को प्रखंड मुख्यालय में अधिकारियों ने शपथ दिलाई। जिसमें गोसाईंगांव पंचायत के मुखिया अमित चौधरी व वार्ड सदस्यों तथा मकंदपुर पंचायत के मुखिया रंजीता देवी व वार्ड सदस्यों को अंचलाधिकारी राजकिशोर शर्मा ने व गोपालपुर डिमहा पंचायत की मुखिया रीता चौधरी व वार्ड सदस्यों तथा सैदपुर पंचायत की मुखिया वीणा देवी व वार्ड सदस्यों को बीडीओ वीणा कुमारी चौधरी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के उपरांत इन पंचायतों में उप मुखिया उप सरपंच का चुनाव अधिकांश पंचायतों में कराया गया। जिसमें उप मुखिया व उप सरपंच का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार सैदपुर पंचायत से उप मुखिया रविरंजन कुमार, उप सरपंच राजेश कुमार तथा गोपालपुर डिमाहा पंचायत से उप मुखिया माधव शर्मा ,उप सरपंच छंगूरी पासवान, गोसाईंगांव पंचायत से उप मुखिया रंजीत कुमार, उप सरपंच गौतम कुमार तथा मकंदपुर पंचायत से उप मुखिया मो आजाद व उप सरपंच विभा देवी निर्वाचित हुई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: