5
(1)

14 मार्च को अंतिचक थाना क्षेत्र में होली पर्व पर कासड़ी गांव में हुई थी पत्थरबाजी की घटना

भागलपुर: 14 मार्च को अंतीचक थाना क्षेत्र के कासड़ी गांव में होली पर्व के दौरान हुडदंग कर रहे लोगों ने उग्र होकर पुलिस अधिकारियों और दण्डाधिकारी पर पत्थरबाजी और लाठी-डंडे से हमला किया था। इस घटना के बाद, दण्डाधिकारी द्वारा लिखित शिकायत पर अंतीचक थाना में केस दर्ज किया गया था।

इस घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देशन में और नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। अनुसंधान के दौरान, पुलिस ने कुल 24 नामजद और 4 अज्ञात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया या आत्मसमर्पण करा दिया है। पुलिस अब इस मामले के अन्य पहलुओं पर भी अनुसंधान कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: