5
(3)

भागलपुर के कहलगांव प्रखंड में प्रेम प्रसंग में एक नाबालिग जोड़े की शादी करवाने का मामला प्रकाश में आया है, दरअसल दोनो कई महीनो से एक दूसरे के साथ इस कदर प्यार में ढलते चले गए कि दोनों कब एक दूसरे के हो गए दोनों को पता भी नहीं चला। वही दो तीन दिन से इन दोनो का फोटो किसी अज्ञात के द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिससे लड़की के परिवार वाले आग बबूला हो गए और लड़के के परिवार वालो को भी इसकी सूचना दी गई जिसके बाद कई घंटो तक दोनो परिवार वालो के जमकर बवाल हुआ। लेकिन लड़की के परिवार वालों का कहना था की जब लड़की का फोटो इसके साथ वायरल हो ही गया तो इस लड़का को शादी करवाना ही होगा।

वहीं इस हंगामा के बीच कई ग्रामीण भी शामिल हो गए जिसके बाद सैकड़ों ग्रामीण परिवार वालो के साथ कहलगांव गंगा घाट के चारधाम में पहुंच कर हंगामा करना शुरू कर दिया लेकिन लड़का के परिवार वाले इस शादी को करने से इंकार करते रहे लेकिन हंगामा के बाद लड़का को बुला लिया गया और सैकड़ों लोगो के बीच शादी करा कर विदाई कर दी गई, लड़का खुशी खुशी शादी करके इसे अपने घर ले गया , आपको बता दे की दोनो लड़का लड़की नाबालिग है लड़का का उम्र महज सोलह वर्ष है वहीँ लड़की पंद्रह साल की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: